हिन्दी प्रेरणा

अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता तो क्या करें? 7 प्रैक्टिकल तरीके जो तुरंत असर दिखाएँ


अगर आप भी पढ़ाई करने बैठते हैं और कुछ ही मिनटों के बाद कोई नोटिफिकेसन आती है और मन करता है कि एक मिनट मोबाइल उठा कर देख लेते है लेकिन एक मिनट कब एक घंटा बन जाता है पता ही नहीं चलता, या किताब खोलते ही ध्यान कहीं और चला जाता है, तो समझ लीजिए कि आप अकेले नहीं हैं। आज बहुत से students  इसी समस्या से जूझ रहे  हैं और बार-बार यही सोचते हैं कि अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता तो क्या करें?

अच्छी बात यह है कि यह समस्या आलस के कारण नहीं होती, बल्कि सही तरीका न जानने के कारण से होती है। अगर आप सही तरीके अपनाएँगे, तो धीरे-धीरे पढ़ाई में मन लगना शुरू हो जाएगा।

इस लेख में हम 7 ऐसे practical  तरीके समझेंगे जिन्हें अपनाकर आप पढ़ाई पर ध्यान लगाना शुरू कर सकते हैं।

Table of Contents

अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता तो क्या करें स्टूडेंट स्टडी रूटीन
सही वातावरण और सही routine पढ़ाई में ध्यान लगाने में बहुत मदद करता है।

अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता तो क्या करें – कारण समझिए

समस्या का समाधान समझने से पहले उसका कारण समझना जरूरी होता है।

अक्सर पढ़ाई में मन न लगने के पीछे ये सब कारण होते हैं:

  • मोबाइल का ज्यादा इस्तेमाल करना
  • पढ़ाई का clear plan न होना
  • देर रात तक जागते रहना
  • motivation की कमी होना
  • पढ़ाई को बोझ समझना

जब कारण समझ में आ जाता है, तब समाधान आसान हो जाता है।



पढ़ाई में मन लगाने के 7 प्रैक्टिकल तरीके

अब सबसे जरूरी हिस्सा ऐसा क्या करें जिससे सच में पढ़ाई में मन लगे। इन तरीकों को धीरे-धीरे अपनाएँ, फर्क दिखना शुरू हो जाएगा।


1. पढ़ाई शुरू करने से पहले छोटा लक्ष्य तय करें

बहुत से students एक साथ पूरे syllabus के बारे में सोचने लगते हैं। इससे दिमाग डर जाता है और पढ़ाई शुरू ही नहीं हो पाती। इसके बजाय आप सोचिए की आज सिर्फ एक ही chapter पूरा करना है या आज सिर्फ 5 pages ही  पढ़ने हैं।

छोटा लक्ष्य पूरा करना आसान होता है और इससे confidence भी  बढ़ता है।


2. पढ़ाई करते समय मोबाइल को दूर रखें

मोबाइल सबसे बड़ा distraction है। जो आपके ध्यान को भटकाता है। अगर पढ़ाई करते समय मोबाइल पास रहेगा, तो ध्यान बार-बार उसी पर जाएगा। इसलिए पढ़ाई करते समय मोबाइल silent कर दीजिए या दूसरे कमरे में रख दीजिए। यह छोटा बदलाव बहुत बड़ा फर्क लाता है।


3. 40 से 45 मिनट का study session बनाएं

लगातार कई घंटे पढ़ना जरूरी नहीं होता। इससे आप बोर हो सकते है इसके बजाय 45 मिनट पढ़ें,10 मिनट आराम करें फिर दोबारा पढ़ाई शुरू कीजिए। इस तरीके से दिमाग जल्दी थकता नहीं है और पढ़ाई में मन लगने लगता है।


4. सुबह का समय पढ़ाई के लिए इस्तेमाल करें

सुबह के समय दिमाग ज्यादा fresh होता है। अगर आप सुबह पढ़ाई करते हैं, तो ध्यान जल्दी लगता है और याद भी ज्यादा रहता है। कोशिश कीजिए कि सुबह कम से कम 1 घंटा पढ़ाई जरूर कीजिए


5. पढ़ाई का सही वातावरण बनाएं

जहाँ आप पढ़ाई करते हैं, वह जगह साफ और शांत होनी चाहिए। अगर पढ़ाई की जगह पर mobile, TV, noise ज्यादा होगा, तो ध्यान नहीं लगेगा। study table साफ होना चाहिए। साफ-सुथरी जगह concentration बढ़ाता है।


6. पढ़ाई को interesting बनाने की कोशिश कीजिए

कई बार पढ़ाई boring लगती है क्योंकि तरीका सही नहीं होता। आप ऐसा कर सकते हैं:

  1. important points लिखे
  2. diagram बनाएं
  3. self-notes तैयार करें

जब पढ़ाई active तरीके से होती है, तो मन अपने-आप लगने लगता है।


7. खुद को reward देना शुरू करें

जब आप अपना daily target पूरा कीजिए, तो खुद को छोटा reward दें। जैसे:

  1. 10 मिनट mobile use कर सकते है।
  2. favorite snack कहा सकते है।
  3. short break ले सकते है।

इससे दिमाग पढ़ाई को positive अनुभव मानने लगता है। क्योंकि पढ़ाई करने के बाद पसंदीदा काम करने का इनाम मिला।



सही daily routine बनाएं अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता

अगर आप रोज एक fixed routine बनाते हैं, तो पढ़ाई धीरे-धीरे आदत बन जाती है। simple routine ऐसा हो सकता है कि सुबह 1 घंटा पढ़ाई कीजिए
दोपहर में revision
शाम को practice questions

जब routine fix हो जाता है, तो पढ़ाई automatic होने लगती है।



इन गलतियों से बचें अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता

कुछ गलतियाँ ऐसी होती हैं जो पढ़ाई का मन पूरी तरह खराब कर देती हैं।

जैसे:

  1. बार-बार mobile check करना
  2. एक साथ कई subjects शुरू करना
  3. देर रात तक जागना
  4. बिना plan पढ़ाई शुरू करना

अगर आप सिर्फ इन गलतियों से बचना शुरू कर दें, तो पढ़ाई में मन लगना आसान हो जाएगा।

इसे भी पढे: फेसबुक से पैसे कैसे कमाएं? Beginners के लिए पूरी शुरुआत (2026 Guide)



मेरे विचार आपके लिए

अगर आपका मन पढ़ाई में नहीं लगता, तो इसका मतलब यह नहीं कि आप पढ़ाई नहीं कर सकते। इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आपको सही तरीका अपनाने की जरूरत है।

छोटे-छोटे बदलाव जैसे मोबाइल दूर रखना, छोटा लक्ष्य तय करना और daily routine बनाना आपकी आदत बदल सकते हैं।

आज ही इन 7 तरीकों में से कम से कम एक तरीका शुरू करें। धीरे-धीरे पढ़ाई में मन लगना आसान हो जाएगा और आपका confidence भी बढ़ेगा।


अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

1. अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता तो सबसे पहले क्या करना चाहिए?

अगर मन पढ़ाई में नहीं लगता तो सबसे पहले छोटा लक्ष्य तय करें। एक साथ पूरा syllabus सोचने के बजाय सिर्फ एक chapter या 05 से 10  pages पढ़ने का target बनाएं। इससे पढ़ाई शुरू करना आसान हो जाता है।


2. पढ़ाई करते समय ध्यान बार-बार मोबाइल की तरफ क्यों चला जाता है?

मोबाइल सबसे बड़ा distraction होता है। notifications और social media की वजह से दिमाग जल्दी भटक जाता है। इसलिए पढ़ाई करते समय मोबाइल silent करें या दूसरे कमरे में रखें।


3. पढ़ाई में मन लगाने के लिए रोज कितने घंटे पढ़ना जरूरी है?

जरूरी नहीं कि आप कई घंटे लगातार पढ़ें। 40 से 45 मिनट के study session बनाकर बीच-बीच में छोटा break लेना ज्यादा effective होता है।


4. सुबह पढ़ाई करना ज्यादा अच्छा क्यों माना जाता है?

सुबह के समय दिमाग fresh रहता है और concentration बेहतर होता है। इसलिए सुबह की पढ़ाई जल्दी याद भी रहती है और समझ भी ज्यादा आती है।


5. क्या पढ़ाई में मन न लगना सामान्य समस्या है?

हाँ, पढ़ाई में मन न लगना बहुत सामान्य समस्या है। सही routine, सही environment और सही study method अपनाने से इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है।


6. पढ़ाई को interesting कैसे बनाया जा सकता है?

important points लिखकर, diagrams बनाकर और self-notes तैयार करके पढ़ाई को interesting बनाया जा सकता है। इससे पढ़ाई boring नहीं लगती।


इसे भी पढे :क्या 2026 में AI आपकी नौकरी बदल देगा? क्या कहती है सर्वे रिपोर्ट? सुरक्षित रहने के लिए कौन-सी skills सीखें

इसे भी पढे: जीवन में आत्मविश्वास कैसे बढ़ाएँ ? जब अंदर से असुरक्षा महसूस हो

Richa

Hi there! I’m Richa, the creator of this space where motivation meets self-development. I hold a postgraduate degree in Economics and a Post Graduate Diploma in Computer Applications. But more than academic qualifications, what truly drives me is my passion for helping people stay inspired and move closer to their goals. Over the years, I’ve come to realize that while talent and potential are everywhere, what many people lack is consistent motivation — that inner push to keep going, especially when life gets tough. I've always enjoyed being the one who lifts others up, helping them look at challenges differently and stay focused on their journey. That’s why I started this website — to take what I’ve learned through experience and share it with a wider audience. Through motivational stories, thought-provoking articles, and practical self-development tips, my goal is to create content that encourages, empowers, and equips you to become the best version of yourself.